मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार।
> चोरी की 01 नग मोटर सायकल किया गया जप्त।
नाम आरोपी
01. रोशन गिरी गोस्वामी पिता राजू उर्फ राजिव गिरी गोस्वामी उम्र 19 वर्ष निवासी हरदेव लाल मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.।
गिरफ्तारी दिनांक 14.08.25

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ज्ञानचंद वाधवानी पिता श्री वरियलदास वाधवानी उम्र 55 वर्ष निवासी गोंडपारा सिंधी गुरुद्वारा के पास शक्ति बेकरी थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर
छ.ग ने दिनाक 17.05.25 की थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.05.25 को अपनी मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर CG1B/P 6181 को अपने घर के बाहर रोज की तरह रात्रि करीब 11.00 बजे खड़ी कर घर के अंदर चला गया था जो सुबह 08.00 बजे तो देख की मोटर सायकल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतकली में अप क -272/25 घाया 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था प्रकरण में माल मशरूका की लगातार पतासाजी की जा रही थी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह ( भापुसे) अति पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबदा (भापुसे) के द्वारा चोरी के प्रकरणों में गंभीरता से पतासाजी कर कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी रोशन गिरी गोस्वामी को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया जो प्रकरण की मशरूका मोटर सायकल सुपर स्लेण्डर कमांक- CG10/P 6181 को चोरी कर उपयोग करना एवं मोटर सायकल को जैन लस्सी के पीछे पुराना जगात मील के खण्डहर में छुपा कर रखाना बताया आरोपी से मोटर सायकल सुपर स्लेण्डर कमांक-CG10/P 6181 को जप्त कर आरोपी को दिनांक 14.06.25 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेके कुमार पाण्डेय, सउनि गजेन्द्र शर्मा हमराह स्टॉफ आर. गोकूल जांगडे, नुरुल कादिर एवं धीरेन्द्र सिंह के विशेष योगदान रहा है।
