More

    *मुंगेली देवांगन समाज के अध्यक्ष सहित युवाओं की टीम तखतपुर माता परमेश्वरी महोत्सव में हुए शामिल*

    माता परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर समाज की सुख, शांति और खुशहाली की कामना

    मुंगेली // देवांगन समाज तखतपुर द्वारा 03 दिसम्बर से 09 दिसम्बर तक समाज की कुल देवी माता परमेश्वरी की सात दिवसीय संगीतमय माँ परमेश्वरी देवी महापुराण कथा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मुंगेली देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन, युवाध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन (यूट्यूबर) सहित बड़ी सँख्या में युवाओं की टोली कल 08 दिसम्बर को तखतपुर पहुँची और वहाॅ विराजमान माता परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर समाज की सुख, शांति , समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुंगेली देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन ने नवनियुक्त समाज के युवाओ से परिचित कराते हुए माता परमेश्वरी महोत्सव कार्य की सराहना की। उन्होंने समाज के सभी बुजुर्ग, वरिष्ठ, युवाओं, बच्चों, महिलाओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए 09 दिसम्बर को होने वाली भव्य शोभायात्रा की शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष आनंद देवांगन ने कहा कि माता परमेश्वरी महोत्सव आयोजन से समाज में भाई चारा और एकता बढ़ता है। युवा टीम के अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन ने कहा कि किसी भी समाज का सार्वभौमिक उत्थान शिक्षा से ही संभव है। सक्रिय सदस्य कोमल देवांगन ने समाज के सदस्यों से कहा कि सामाजिक कार्य करने से व्यक्ति को मानसिक शांति का अनुभव होता है। ऐसे कार्य से तन और मन दोनों ही निर्मल रहते है। इस दौरान तखतपुर देवांगन समाज के सदस्यों द्वारा युवाओं की टोली को पीला रंग की गमछा भेंट कर सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया। इसके पूर्व संगीतमय भजन गायक छोटू देवांगन रायगढ़ वाले को श्रीफल भेंट कर मुंगेली जिले में होने वाली 01 जनवरी से 07 जनवरी तक 07 दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव कथावाचक को आमंत्रित किया। इस अवसर पर युवा टीम के सदस्य विष्णु देवांगन, अजय देवांगन, अनिल देवांगन, जगदीश देवांगन, शरद देवांगन, बलराम देवांगन, नानू देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

    Trending News

    Technology