More

    *मालवाहक वाहनों में लोगो का परिवहन करने वाले कुल 38 वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर मुंगेली पुलिस द्वारा की गई कारवाही*

    मुंगेली:-पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु मालवाहक परिवहन में की जाने वाली यात्री परिवहन की सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23.05.2024 को समस्त थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत मालवाहक वाहन
    जिसमे यात्रियों का परिवहन करते पाए गए कुल 38 मॉलवाहक वाहनों के विरुद्ध समन शुल्क की राशि वसूल की गई एवं भविष्य में यातायात नियमों का पालन करते हुए ऐसा न करने की हिदायत दी गई।
    इसी प्रकार विगत दो दिन में मोटर व्हीकल एक्ट की अन्य धाराओं में भी 107 प्रकरणों में कार्रवाई की गई है जिसमें 36800/- समन शुल्क के रूप में वसूल किया गया है।

    Trending News

    Technology