मातारानी स्कुल अकलतरी में हुआ भव्य बाल आनंद मेला का आयोजन –
_________________________

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अकलतरी में संचालित मातारानी उच्च .माध्य .शाळा अकलतरी में बाल दिवस के उपलक्ष्य में भव्य बाल (आनंद ) मेला का आयोजन हुआ | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह रहे |कार्यक्रम के अन्य विशिष्ठ अतिथियों में – पंकजा शिवपाल सिंह राणा (जनपद सदस्य ), पूर्णेंद्र सिंह राणा ( पूर्व जिला प.उपाध्यक्ष ),लक्ष्मी साहूजी ( शाळा समिति अध्यक्ष ), रामकुमार साहू , समे सुरेश धमदे (सरपंच अकलतरी ), शीतला संतोष यादव (सरपंच पीपरस्ती ), जीतेन्द्र सिंह ठाकुर ( सरपंच पोंडी दल्हा ) सुरेश सरूता ( सरपंच मधुआ ) , उपसरपंच,पंच, ग्रामवासी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्तिथ रहे | कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में – बच्चो के द्वारा बनाये गए स्वादिष्ट व्यंजन ने अतिथयों का स्वाद बढ़ा दिया , रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के विभिन्न विचार जानने का अवसर प्राप्त हुआ , विज्ञानं प्रदर्शनी – मॉडल ने मेहमानों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था | झूला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में – पंथी नृत्य , कर्मा एवं लोक कला नृत्य ने सभी का मन मोह लिया | उक्त कार्यक्रमों की मुख्य अतिथि विधायक राघवेन्द्र सिंग ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर बाल दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है क्योंकि चाचा नेहरू बच्चों के प्रिय थे उनके देश निर्माण में योगदान बच्चों के प्रति स्नेहपूर्ण दृष्टिकोण सभी के लिए प्रेरणादायक हैं हमें सभी महापुरुषों का सम्मान करना चाहिए । प्रबंधक श्री लीलाधर साहू जी अपने कहा कि बाल आनंद मेला, विज्ञान प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, टीम वर्क और आत्मविश्वास बढ़ाने में अत्यंत सहायक होते हैं विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को ऐसे अवसर प्रदान करना जहां क्षमताओं का विकास कर आनंद ले सके कार्यक्रम मंच संचालन शिक्षक अभिनय कुमार खरे व माधव साहू द्वारा एवं प्राचार्य समेलाल साहू जी ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों ,शिक्षकों और अभिभावकों को कार्यक्रम सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा यह बहुआयामी आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायि और यादगार सिद्ध होगा
