*◾ थाना लोरमी में आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 328/2023 धारा 376, 377 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध।*

मुंगेली-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, प्रार्थिया ने थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.09.2023 की रात्रि लगभग 12 बजे वह अपने घर के बरामदे में सो रही थी, उसी समय पड़ोसी बबलू टंडन उसके शरीर के साथ छेड़खानी करने लगा एवं मना करने पर जबरन दुष्कर्म एवं अप्राकृतिक कृत्य किया है तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया है कि रिपोर्ट पर थाना लोरमी में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 328/2023 धारा 376, 377 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी का पता तलाश शुरू किया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना पर लोरमी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी बबलू टंडन को 24 घंटे के भीतर ग्राम गोड़खाम्ही, बेड़ापारा, घोरबंधा के खार में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मण्डावी, प्रधान आरक्षक नरेश यादव, दिलीप साहू, आरक्षक अरूण साहू, रवि डाहिरे, नागेश साहू, जितेन्द्र ठाकुर, अश्वनी टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
