महिला अधिकारी पर अत्याचार लेकिन कार्यवाही अब तक नहीं जिला प्रशासन की मंशा पर उठ रहा सवाल, क्या महिलाएं नहीं है सुरक्षित ,,,पढ़े पूरी खबर।

मुंगेली = मुंगेली जिले के जनपद पंचायत मुंगेली में उप अभियंता सोनल जैन द्वारा विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाए 24 घंटे से भी अधिक समय बीत चुका है लेकिन अब तक इस पूरे मामले में किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है, इस पूरे मामले में जनपद सीईओ राकेश, जिला पंचायत के प्रभाकर पाण्डेय, उमाशंकर साहू (जिला पंचायत सदस्य) मनोज साहू (पूर्व जनपद सदस्य) , राज साहू जनपद सदस्य मुंगेली, चंद्रकांत कटकवार सब इंजीनियर, शिल्पी उप अभियंता res, त्रिभुवन कवर तकनीकी सहायक जनपद पंचायत मुंगेली अलग अलग तरीकों से महिला अधिकारी को तंग कर रहे हैं उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखकर सुसाइड करने की बात लिखकर सुसाइड नोट लिखकर पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की बात लिखी है, और सूत्रों के मुताबिक जिला चिकित्सालय में उनका इलाज जारी है बड़े बड़े आला अधिकारियों द्वारा इस पूरे मामले में अब तक कोई किसी भी तरह से खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं, अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन क्या निर्णय लेते हैं,
