More

    *भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीयन 27 जनवरी तक*

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीयन 27 जनवरी तक किया जा सकता है। इसके लिए अभ्यर्थी को गणित, अंग्रेजी, विज्ञान एवं भौतिक व अन्य विषयों के साथ 12वीं की परीक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ या इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदक का जन्म 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए। पंजीयन के लिए वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in/AV/ और विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से सम्पर्क किया जा सकता है।

    Trending News

    Technology