More

    भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपराध ,शराबबंदी प्रधानमंत्री आवास योजना व अघोषित विधुत कटौती सहित अन्य मुद्दों को लेकर पंडरिया विधायक कार्यालय का किया घेराव

    हिमांशु सिंह ठाकुर- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा। जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराध चोरी,लूटपाट डकैती जुआ सट्टा व शराबबंदी,प्रधानमंत्री आवास योजना अघोषित विधुत कटौती व ग्रामीण क्षेत्रो में हो रहे लगतार को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज मंगलवार को हजारो की संख्या में पहुँच कर पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर के कार्यालय का घेराव किया।

    वही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पंडरिया सामुदायिक भवन से गांधी चौक रैली के माध्यम से कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विधायक कार्यालय का घेराव करने पंहुचे जहां पुलिस ने पहले ही भाजपा के कार्यकर्ताओं को बेरीगेट्स लगाकर रोक दिया।

    आपको बता दे कि भाजपा के कार्यकर्ता व पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई वही भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक साहू ने मीडिया से बातचीत कर पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंडरिया विधानसभा में लगातार अपराध, शराबबंदी प्रधानमंत्री आवास योजना व अघोषित विधुत कटौती को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय का घेराव किया जहां पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर का अब छुट्टी होना तय है।

    समाजसेविका भावना बोहरा ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण समस्याओं से झूझ रहे है परंतु पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर को ग्रामीणों की समस्या दिखाई नही दे रही है जहां तमाम मांगो को लेकर आज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय का घेराव किया।

     

    Trending News

    Technology