
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-सरागांव थाना क्षेत्र के ग्राम अफ़रीद में हुआ सनसनीखेज़ वारदात।
मामूली विवाद – रास्ता रोककर खड़े होने की बात को लेकर छात्रों के बीच हुआ झगड़ा।
विवाद इतना बढ़ा कि 4-5 छात्रों ने मिलकर नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल नाबालिग योगेश सूर्यवंशी को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफ़र किया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
