
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली—- बिलासपुर PCS कोचिंग सेंटर मुंगेली में सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कोचिंग के शिक्षक अमित एवं प्रतीक्षा सहित सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षक अमित ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन ही सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कोचिंग संस्थान ने हाल ही में चयनित छात्रों का सम्मान भी किया। नगरसेना भर्ती परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विक्रम ठाकुर तथा NHM विभाग में नई नियुक्ति प्राप्त करने वाले कुणाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कोचिंग सेंटर ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को सफलता की ओर अग्रसर होने के लिए कड़ी मेहनत करने का संकल्प दिलाया और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
