
छत्तीसगढ़ राज्य का एक ऐसा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बिलासपुर कार्यालय है जिसके स्थापना शाखा के विज्ञप्त एवं अवि ज्ञप्त शाखा में चिकित्सकों एवं विभिन्न संवर्ग तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के भिन्न भिन्न पद धारित कार्यरत *शासकीय सेवकों से कार्य लेने शासन द्वारा समय समय पर प्रसारित कोई भी नियम /निर्देश दस्तावेज स्थापना शाखा में संधारित ही नहीं है ।*
यदि शासकीय सेवक चाहे वह चिकित्सक हो या अन्य पद धारी कर्मचारी द्वारा *पद दायित्व के विरुद्ध कार्य संपादन कर रहे हों तो उन्हें दंडित करने हेतु शासन द्वारा प्रसारित कोई भी आदेश/ नियम/ निर्देश दस्तावेज संधारित ही नहीं है ।*
ऐसा स्वयं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर जिला कार्यालय के *स्थापना प्रभारी अधिकारी डॉक्टर रक्षित जोगी* अपने पत्र के माध्यम से प्रमाणित कर रहे हैं ।
और शायद इसी लिए भ्रष्टाचार चरम पर है ।भ्रष्टाचारियों के लिए जिला कार्यालय और ब्लॉक कार्यालय स्वर्ग बना हुआ है ।
*जिला कार्यालय के स्थापना शाखा में चिकित्सकों एवं विभिन्न संवर्ग के कर्मचारियों से पद के अनुरूप कार्य लेने/ पद के अनुरूप कार्य संपादन नहीं करने पर दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने शासन के नियम निर्देश(नियमावली) कार्यालय के स्थापना शाखा में संधारित नहीं कोई प्रावधान नहीं होने के कारण पूरा जिला भयमुक्त होकर अपने हिसाब से कार्य कर रहा है* जिसके कारण समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जिला पूरे प्रदेश में अंतिम पायदान में सुशोभित हो रहा है ।
जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के वास्तविक लाभ से आम ग्रामीण ,माताएं बच्चे बुजुर्ग रोगग्रस्त मरीज वंचित हो रहे हैं ।
नियम विरुद्ध कार्य संपादन करने और कराने वाले शासन द्वारा जनहित में दी जा रही राशि बंदर बात करते हुए अवैध तरीके से लाभ ले रहे है तो वहीं दूसरी तरफ ईमानदारी से निष्ठा पूर्वक कार्य संपादन कर रहे अधिकारी कर्मचारी प्रताड़ित हो रहे है ।
सवाल यह उठता है कि –
— यदि विभिन्न पदों के लिए शासन द्वारा निर्धारित प्रसारित कार्य दायित्व और धारित पद के विपरीत नियम विरुद्ध कार्य करने पर कार्यवाही से संबंधित कोई नियम निर्देश दस्तावेज संधारित नहीं है तो किस आधार पर कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जा रहा है?
— किस आधार पर वेतन रोकने /वेतन वृद्धि रोकने आदेश प्रसारित किया जा रहा है?
— विभिन्न पदों पर पदोन्नति कैसे की जा रही है ?
— विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया कैसे सम्पन्न की जा रही है?
स्थापना प्रभारी के लिखित कथन से स्पष्ट होता है कि अभी तक जितने भी पदों पर नियुक्तियां, पदोन्नति हुई है, वेतन वृद्धि में रोक लगाई गई है,बर्खास्तगी,की गई है,सभी निरस्त माना जाएगा ।
