
बिलासपुर= बिलासपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में CHO पद पर वर्ष 2024 में विज्ञापन जारी किया गया था जिसमें कई अभ्यर्थियों ने मामले में cmho से शिकायत की है लेकिन इस पूरे मामले में आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही शुरू नहीं हो पाई है, बताते चले कि cho पद पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है जबकि कई लोगों के द्वारा लगातार विभाग से यह शिकायत की गई थी विज्ञापन ही गलत आधार पर जारी किया गया है, और गलत गलत अनुभव अंक देते हुए योग्य व्यक्तियों को चयन नहीं किया गया है किसी अन्य कम अंक वाले अभ्यर्थियों को चयन व परीक्षा लेने वाले अधिकारियों पर भी कई सवाल उठाए गए हैं, अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है क्या इस शिकायत के बाद अब तक जांच संबंधित कार्यवाही तो शुरू नहीं हो पाई है, जांच शुरू नहीं होने पर क्या आवेदक हाई कोर्ट का रुख अपनाते हैं, यह तो समय ही बताएगा।
