More

     *बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    *आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का प्रलोभन देकर बनाया था शारीरिक संबंध*

    *संबंध बनाने के बाद अब करने लगा शादी से इंकार*

    *नाम आरोपी – एन. गिरीश कुमार पिता एन. के. राजा उम्र 36 वर्ष निवासी इमलीपारा बिलासपुर*

    आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17/10/23 को प्रकरण की पीड़िता द्वारा थाना सिविल लाइन में एक लिखित आवेदन पेश कर आरोपी एन. गिरिश कुमार पिता एन. के. राजा उम्र 36 वर्ष पता इमलीपारा बिलासपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी से जान पहचान होने के कारण शादी करूंगा बोलकर पीड़िता को अपने घर वालों से मिलाया जुलाया और दिनांक 27/06/2023 को अपने घर इमलीपारा ले गया जहां पीड़िता के साथ उसके इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया और शादी करूंगा

    बोलकर घटना के सम्बन्ध मे किसी को कुछ नही बताने बोला। पीड़िता द्वारा शादी करने बोलने पर अब शादी करने से इन्कार कर रहा है की पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी एन. गिरिश कुमार को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

    Trending News

    Technology