कोरबा। छत्तीसगढ़ में ED की छापेमारी जारी है. इसी बीच कोरबा से बड़ी खबर है. मिली जानकारी के मुताबिक ED ने ठेकादर नरेश वर्मा के ऑफिस में छापेमारी की है.
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऑफिस में टीम ने दबिश दी है. ईडी के 8 अधिकारी 2 वाहन से पहुंचे हैं. टीम ठेकेदारी से जुड़े कागजात खंगाल रही है. कोरबा जिले में लगातार ईडी की कार्रवाई जारी है.
