
मुंगेली// जिले के ग्राम नुनियाकछार में तीन दिवसीय बगदाई मेला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे मेला के दूसरे दिन स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत शैक्षिक समन्वयक नेमीचंद भास्कर एवं कार्यक्रम संयोजक विश्वराज सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के पश्चात संकुल स्तर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। जिसमे संकुल केंद्र स्वामी आत्मानंद तथा संकुल केंद्र नवागांव चीनू दोनों संकुलों के बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर मनमोहन प्रस्तुति दिया।
समिति के संयोजक विश्वराज सिंह ठाकुर ने बताया कि बगदाई मेला उत्सव का यह 12 वॉ वर्ष है जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु बगदाई माता के दर्शन कर अपनी मनोकामना पूरी करने आते हैं एवं आसपास के विद्यालय के छात्र छात्राओं को उत्साहवर्धन के लिए बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया जाता है एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं को समिति की तरफ से पुरस्कार एवं इनाम राशि भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में विभा मसीह, जया गुप्ता और सुधारानी शर्मा प्रमुख जज के रूप में रहा। जिसमे प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान नुनियाकछार, द्वितीय स्थान पीपरपारा और तृतीय स्थान नुनियाकछार रहा। इसी तरह मिडिल स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय- पालचुवा तथा तृतीय स्थान रामगढ़ स्कूल ने प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को स्टार आफ टूमारो वेलफेयर सोसायटी एवं सोनकर कॉलेज मुंगेली के तरफ से पुरस्कार एवं शील्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर SDOP श्री एस आर घृतलहरे, जनपद पंचायत सीईओ सहित बड़ी सँख्या में विद्यार्थीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम नुनियाकछार के शिक्षक देवांगन व आभार प्रदर्शन विश्वराजसिंह ने किया।
