More

    *फर्जी निवेश योजना के नाम पर 2.75 लाख रुपये की ठगी मामले में महिला आरोपी काबू*

    *फर्जी निवेश योजना के नाम पर 2.75 लाख रुपये की ठगी मामले में महिला आरोपी काबू*

    – इकोनॉमिक सेल फतेहाबाद की कार्रवाई, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जांच जारी

    फतेहाबाद, इकोनॉमिक सेल फतेहाबाद पुलिस ने फर्जी निवेश योजना के नाम पर 2 लाख 75 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 निवासी दीप्ति गुप्ता पत्नी चंद्र प्रकाश गुप्ता, हाल फ्लैट नंबर M-3A, प्लॉट नंबर 3/50, आकाशदीप अपार्टमेंट्स, राजेंद्र नगर, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले भी इसी मामले में एक आरोपी को काबू किया जा चुका है।

    इकोनॉमिक सेल फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मताना निवासी सुरेश कुमार पुत्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि रवि राय, सुभाष, दीप्ति गुप्ता, चंद्र प्रकाश गुप्ता तथा अन्य व्यक्तियों ने स्वयं को ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड का प्रतिनिधि बताकर विभिन्न निवेश योजनाओं में धन निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने आकर्षक रिटर्न और अधिक लाभ का लालच देकर शिकायतकर्ता से दो पॉलिसियों के माध्यम से कुल 2 लाख 75 हजार रुपये जमा करवाए थे।

    शिकायतकर्ता के अनुसार पॉलिसियों की अवधि पूरी होने पर निवेश की गई राशि सहित लाभ लौटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में आरोपियों ने किस्तों का भुगतान बंद कर दिया और जमा की गई राशि भी वापस नहीं की। जब शिकायतकर्ता ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे।

    इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 185 दिनांक 12.05.2025 के तहत धारा 318(4), 316(2), 61(2) बीएनएस, धारा 3 एचपीआईडीएफई एक्ट-2013 तथा धारा 22 बड्स एक्ट-2019 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

    निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच के दौरान आरोपी दीप्ति गुप्ता की संलिप्तता सामने आने पर उसे काबू किया गया। मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा आर्थिक अपराध से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

    Trending News

    Technology