More

    *प्रभारी मंत्री श्री गुरू रुद्रकुमार मुंगेली में करेंगे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ*

    मुंगेली /राज्य में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का आगाज हरेली त्यौहार के दिन होगा। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग और मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री श्री गुरू रुद्रकुमार 17 जुलाई को जिला मुख्यालय स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में दोपहर 12:00 बजे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ करेंगे।
    छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 06 चरणों में लगभग ढाई महीने तक किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को बेहतर मंच प्रदान करने और उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

     

    Trending News

    Technology