More

    प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने जारी की प्रदेश कार्यकारिणी और ज़िला अध्यक्षों की सूची

    रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने प्रदेश कार्यकारिणी और ज़िला अध्यक्षों की सूची जारी की हैं। इसमें 25 ज़िला अध्यक्ष, 15 प्रदेश उपाध्यक्ष, 40 प्रदेश महासचिव और 78 प्रदेश सचिव की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, AICC अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार एवं प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन राईन,सहप्रभारी आशिफ पाशा तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं. जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे ।

    12 जून 2023 को अल्पसंख्यक विभाग के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन राईन एवं सहप्रभारी आशिफ पाशा का छत्तीसगढ़ मे प्रथम आगमन हुआ एवं प्रदेश स्तर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं संभावित पदाधिकारियों से मिलकर उनसे आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर समीक्षा बैठक की थी व उनका साक्षात्कार लिया था जिसके बाद ये अनुमान लगाया जा रहा था के जल्द ही अल्पसंख्यक विभाग द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की जा सकती है.। विगत एक वर्ष से प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन जी द्वारा लगातार प्रदेश के हर ज़िले का दौरा कर नए कार्यकर्ताओं को विभाग से जोड़ने की मुहीम चलाई जा रही थी, इस तारतम्य में प्रदेश के 25 जिलों का दौरा कर कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया था और संभावित पदाधिकारियों की सूची बनाई गई थी.। प्रदेश प्रभारियों ने बैठक के बाद संभावित पदाधिकारियों की सूची को राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी को भेज उनसे अनुमोदन लेकर उसे आज आधिकारिक रूप से जारी किया है.। अल्पसंख्यक विभाग कि कार्यकारिणी में 15 उपाध्यक्ष, 40 महासचिव, 78 सचिव एवं 25 जिला अध्यक्षों कि नियुक्ति कि गई है अभी बस्तर संभाग एवं दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, मोहला मानपुर, रायपुर, मुंगेली ज़िले के अध्यक्षों कि नियुक्ति बाकि है.। प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन जी ने सूची जारी करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई प्रेषित की और मिशन 2023-24 में अब कि बार 75 पार का लक्ष लेकर काम करने कि अपील की.है ।

    Trending News

    Technology