
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली :-काँग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा हुए शामिल
मुंगेली: गणेश चतुर्थी एवं तीज एवं एकादशी तक त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक मनियारी सभा कक्ष में संपन्न हुआ। कलेक्टर जिला मुंगेली कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें बताया गया किसी भी आयोजन के लिए SDM से अनुमति लेना अनिवार्य रहेगा। वीडियो कैमरा मूर्ति की ओर बैकअप लेना, पंडाल में दो व्यक्ती को नियुक्त कर जिसकी जानकारी एसपी को देना। 12 घंटे के भीतर पंडाल हटाना, पंडाल सुनिश्चित जगह पर हो, सफाई का ध्यान रखना, गाड़ी रोककर प्रसाद नहीं बाटना, पर्यावरण अधिनियम का ध्यान रखना पी ओ पी वाली मूर्तियां नहीं रखना, डीजे साउंड की अनुमति और नीयत मापदंड पर चलाना है। धार्मिक उन्माद फैलाने वाले गाने और 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद अनिवार्य समिति की जिम्मेदारी रहेगी। वालंटियर की जानकारी निकट थाना में जमा करना। हथियारों का प्रदर्शन निषेध रहेगा। इस प्रकार विभिन्न नियमों का पालन करने का अनिवार्य सुझाव आए हुए जन प्रतिनिधि के समक्ष रखा। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही करने का आदेश दिया। जिला स्थाई शांति समिति का गठन का सुझाव बैठक में रखा गया। जिला स्तर पर पहली बार शांति समिति की बैठक आयोजित हुआ। बैठक में एसपी भोज राम पटेल एवं अधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, लोरमी प्रत्याशी पूर्व आयोग अध्यक्ष थानेस्वर साहू, श्याम जायसवाल, संजय यादव, हेमेंद्र गोस्वामी, रोहित शुक्ला, स्वतंत्र मिश्रा, अभिलाष सिंह, अभिलाष जायसवाल,नकछेद जायसवाल, नवनीत शुक्ला, दिलीप बंजारा एवं पत्रकार साथी, समाज के अध्यक्ष, लोरमी मुंगेली के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता अधिकारी, पुलिस और प्रशासन के लोग शामिल हुए।
