*पोषण संबंधी परिणामों में सुधार लाने सुपोषण पखवाड़ा 23 अप्रैल तक*
*कलेक्टर ने विविध गतिविधियों के सफल आयोजन करने दिए निर्देश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // शासन के निर्देशानुसार पोषण अभियान अंतर्गत जिले में 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने आज वेबकास्ट के माध्यम से पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य पोषण संबंधी परिणामों में सुधार लाना है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को पोषण अभियान अंतर्गत विविध गतिविधियों के साथ सफल आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजूला शर्मा ने बताया कि मातृ एवं शिशु पोषण, 03 वर्ष तक के बच्चों के मस्तिष्क विकास हेतु प्रारंभिक उत्प्रेरण, 03 वर्ष से 06 वर्ष तक के बच्चों में खेल आधारित शिक्षा, स्क्रीन टाइम कम करने में पालकों और समुदाय की भूमिका तथा सुदृढ़ आंगनबाड़ियों के लिए समुदाय का सहयोग जुटाना आदि थीम पर पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा।
