
हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- एकीकृत बाल विकास परियोजना पंडरिया अंतर्गत पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 16/10/2025 को सामुदायिक भव पंडरिया में रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नंदनी साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया अध्यक्षता सरिता सोनी अध्यक्ष नगर पंचायत पांडातराई, विशिष्ट अतिथि के रूप में अंजनी साहू,जनपद सदस्य राजकुमार नेताम जनपद सदस्य, चंद्रभान गायकवाड ,जनपद सदस्य,अनुराग सिंह ठाकुर ,पार्षद नगर पालिका पंडरिया मुकेश सावरा पार्षद नगर पालिका पंडरिया राजू साहू, रमेश साहू,दिलीप चंद्रवंशी , माखन साहू,तुषार चंद्रवंशी, रामप्रकाश धुर्वे, स्वारत साहू , कोशलेश देवांगन ,परियोजना अधिकारी,सेक्टर पर्यवेक्षक एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे इस दौरान परियोजना अधिकारी कोशलेश देवांगन द्वारा पोषण माह 2025 की थीम “आज मौका है: स्वस्थ व्यवहार से स्वस्थ भविष्य का” पर विस्तार से जानकारी दी ,जिसमें मोटापे से बचाव, बच्चों की नियमित देखभाल और शिक्षा, प्रकृति का संरक्षण, शिशु पोषण, साझी जिम्मेदारी पर विस्तार से जानकारी दी,साथ ही बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के बारे में जानकारी देकर विकासखंड को बाल विवाह मुक्त करने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया गया अंजना दुबे सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही आयुष विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें 75 महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ लिया इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों
द्वारा नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई अतिथियों द्वारा गोदभराई और अन्नप्रासन भी कराया गया, मुख्य अतिथि नंदनी साहू जनपद अध्यक्ष, जनपद पंचायत पंडरिया के द्वारा पोषण माह के अंतर्गत स्वस्थ व्यवहार को अपनाकर बच्चों का स्वस्थ भविष्य बनाने हेतु आह्वान किया गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपने को साकार करने की बात कही गई एवं बाल विवाह जैसे बुराई से जड़ से खत्म करने का आह्वान किया गया
—————————————-
