0. पोड़ी के चौक-चौराहों व बस्ती व पिपरिया के आसपास के क्षेत्र खेत व जंगलो के बीच बेख़ौफ़ चल रहा अवैध जुआ सट्टा का कारोबार।

ब्यूरो रायपुर:- कवर्धा जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र व पिपरिया में अवैध जुआ एवं सट्टा का कारोबार धड़ल्ले के साथ फल-फूल रहा है वही आपको बता दे कि पोड़ी चौकी थांना चौकी नेशनल हाइवे से लगा हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग है वही पिपरिया जैसे आस पास के क्षेत्रों में जैसे खेत व जंगलो में जुआ व सट्टा जैसे गोरख धंधे बेखोफ फल फूल रहे है वही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो के लोग एक का नब्बे के चक्कर मे सारी गाढ़ी कमाई इन अवैध जुआ एवं सट्टा जैसे कारोबार में लुटा देते है वही घर पर इन्ही कारणों से रोजाना वाद-विवाद की स्थिति भी देखने व सुनने को हमेशा मिलती रहती वही इन दिनों पोड़ी थाना चौकी अवैध जुआ सट्टा के मामले में ज्यादा ही फेमस हो चुका है वही पोड़ी थाना प्रभारी पर राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण कोई कार्यवाही नही की जा रही जिसका जीता जागता उदाहरण साफ देखने को मिल सकता है वही पुलिस अब तक बड़े जुआड़ि व सटोरियों को पकड़ने में हमेशा नाकामयाब रहती है वजह थाना प्रभारी को साप्ताहिक हिस्सा पहुँचने के कारण कार्यवाही नही किया जाता वही पुलिस केवल छोटे तब के लोगों को ही अपना निशाना बनाया जाता है खाईवाल पर
कार्यवाही करने से थाना प्रभारी के हाथ कांपते है वही छोटे तबके लोग कभी कभार इस एक के नब्बे बनाने के चक्कर मे दांव आजमाते है आपको बता दे कि आस पास के क्षेत्रों में जुआड़ियों व सटोरियों पर कार्यवाही नही होने को लेकर शहर में तरह-तरह के चर्चाएं सुनने को मिलती रहती है वही सूत्रों की मानें तो सटोरियों द्वारा पोड़ी व पिपरिया के चाय दुकान व पान ठेले सहित आस पास के इलाकों में घूम-घूमकर सट्टा पट्टी लिखने की जानकारी प्राप्त होती रहती है वही अगर सूत्रों के अनुसार नाबालिक बच्चें,बुजुर्ग व युवा भी जुआ व सट्टा के आदि हो चुके है कि सट्टा के मदमस्ती में अपने घरों के सामानों को बेचने में कोई कसर तक नही छोड़ते जिससे घर के मुखिया इनकी हरकतों से काफी परेशान दिखाई देने लगे है अगर देखा जाए तो नाबालिक बच्चें व युवा सट्टे व
जुआ के नशे में इतने चूर हो चुके है कि इन्हें चोरी चमारी करने में भी कोई गुरेज नही रहता वही पोड़ी सहित आस-पास क्षेत्र के लोगों सहित प्रबुद्धजनों ने अवैध जुआ सट्टा व शराब के कारोबार व थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही करने पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस महानिर्देशक से कार्यवाही की मांग की है वही आपको बता दे कि पुलिस के तमाम अधिकारियों को जानकारी के बावजूद भी कार्यवाही नही किया जॉना समझ से परे है वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोड़ी व पिपरिया जैसे क्षेत्र में सट्टा एवं जुआ सुर्खियों में है वही पोड़ी पुलिस को सट्टा एवं जुआ खिलाने वाले लोगों का हमेशा पता रहता है परंतु पुलिस को नाल खिलाने वाले जुआड़ियों से बड़े पैमाने पर साप्ताहिक चढ़ावा चढ़ने के कारण उन पर कार्यवाही नही की जाती है वही प्राप्त जानकारी के मुताबिक कही न कही पुलिस के अधिकारियों के साथ खाइवालों के अच्छे खासे दोस्ताना संबंध है जिसे भरपूर रूप से निभाने का प्रयास किया जा रहा है वही पोड़ी के बस स्टैंड से करीब 100 मीटर की दूरी पर सट्टा एवं जुआ जैसे अवैध कारोबार फलने फूलने लगे है पुलिस अधिकारी के बताए अनुसार बताया जाता है कि हमे इसकी कोई जानकारी नही है वही मुख्य रूप से नाल खाने वाले जुआड़ी पोड़ी के ही मुख्य निवासी है परंतु पोड़ी चौकी प्रभारी की मिलीभगत के कारण कार्यवाही करने हाथ पैर कांप रहे है।
*शोसल मीडिया का किया जा रहा उपयोग:-*
मिली जानकारी के मुताबिक सटोरिये व जुआड़ी इतने चालाक है कि सोसल मीडिया में किसी तरह के पकड़ नही होने के कारण पुलिस इन पर कोई कार्यवाही नही कर सकती जिससे आज कल यह अपना खेल सोसल मीडिया के माध्यम से खेला करते है जिससे कोई सुराग तक नही मिल पाता परंतु पुलिस को इसकी पूरी कानो- कान खबर होने के बावजूद भी कार्यवाही नही करना राजनीतिक संरक्षण को जन्म देता है वही सूत्रों की माने तो इस पूरे खेल में सत्ता दल के सफेद पोशाक वाले नेता की मिलीभगत होने के कारण कार्यवाही नही किया जाता जिससे केवल खानापूर्ति कर छोड़ दिया जाता है वही *IND 24×7 न्यूज़* को पिपरिया के आस पास क्षेत्रो में जुआ खेलते हुए एक वीडियो प्राप्त हुई है जिस वीडियो की पुष्टि *IND 24×7 न्यूज़* नही करता है।
—————————————-
