
जबलपुर से ब्यूरो चीफ पंकज जैन* * थाना मझौली में दिनंाक 4-4-23 की सुवह गौरव श्रीवास उम्र 30 वर्ष निवासी काकरदेही ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनंाक 20 जुलाई 2022 से विभांसी पेट्रोल पम्प ग्राम सुनवानी में मैनेजर का काम करता है पेट्रोल पम्प के मालिक अनिल जैन निवासी जबलपुर है हमारे पेट्रोल पम्प में संजय तिवारी, अमित राजपूत, राजा दाहिया, छोटू

भूमिया काम करते हैं दिनंाक 3-4-23नीचे के दराज में 65 हजार रखकर घर आ गया था शाम लगभग 6-15 बजे छोटू भमिया ने उसे फोन कर बताया कि आज मैं कहीं जा रहा हॅू सम्भवतः आज डियूटी पर नही आ पाउंगा, रात्रि डियूटी में राजा दाहिया एवं राजा दाहिया के पिता गनेश दाहिया जो रात में चौकीदारी करते हैं थे, आज दिनंाक 4-4-23 की सुवह लगभग 6-15 बजे राजा दाहिया ने फोन करके बताया कि पिताजी गनेश
दाहिया को मारपीट कर लूट हो गयी है आप जल्दी आओ, वह पेट्रोल पम्प पहुॅचा, देखा सामने टेबल के पास कपड़े खून से सने हुये तथा कांच फूटे हुये थे, उसने जहां पैसे रखे थे दराज देखा तो ऊपर के दराज में रखे 65 हजार रूपये नही थे। दौरान जांच के रिपोर्टकर्ता पेट्रोल पंप के मैनेजर गौरव श्रीवास ने पूछताछ पर बताया गया कि दिनॉक 03/04/23 को छोटेलाल भुमिया की नाईट गार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन छोटेलाल भुमिया द्वारा फोन पर बताया गया था कि वह नही आ पाएगा छोटेलाल भुमिया पर शंका होने पर कडाई से पूछताछ की गयी तो छोटेलाल भुमिया द्वारा पेट्रोल पंप में नाईट चौकीदार गनेश दाहिया को कुल्हाडी से सिर मे चोट पहुंचाकर, ड्रज में रखे 65 हजार रुपये की लूट करना स्वीकार किया। आरोपी छोटेलाल भुमिया की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त कुल्हाडी तथा लूटे हुये 64 हजार 605 रुपये जप्त करते हुये आरोपी छोटेलाल भूमिया को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुये माननीय न्यायालय के समझ पेश किया गया।
