More

    *पृथ्वी दिवस में हुआ पौधारोपण*

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी,,,,, राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी मे 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय मे पौधरोपण राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको के द्वारा किया गया. इस संदर्भ मे महाविद्यालय के प्रो डॉ नरेन्द्र सलूजा ने बताया हैँ कि पौधरोपण के पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे ने कहा कि 22 अप्रैल 1970 को क़रीब दो करोड़ लोग अमेरिका के बड़े शहरों की सड़कों पर उतर गए थे और इंसानी गतिविधियों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया था. रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर एस साहू ने कहा कि
    पृथ्वी दिवस की शुरुआत अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन द्वारा की गई थी। अमेरिका समेत कई देशों में बिगड़ते पर्यावरण की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इस दिवस को मनाने की शुरुआत की गई थी।अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। यह तारीख उत्तरी गोलार्द्ध में वसन्त और दक्षिणी गोलार्द्ध में शरद का मौसम है।संयुक्त राष्ट्र में पृथ्वी दिवस को प्रत्येक वर्ष मार्च विषुव (वर्ष का वह समय जब दिन और रात बराबर होते हैं) पर मनाया जाता है।यह हर पीढ़ी की जिम्मेदारी बनती है कि वह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और खुशहाल पृथ्वी बनाए रखे. प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देना, पर्यावरण को सुरक्षित रखना, पर्यावरण संरक्षण में आने वाली चुनौतियों से लड़ना, लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के तरीके बताना, जनसंख्या वृद्धि पर नजर रखना, वनों की कटाई को रोकना, प्रदूषण (Pollution) कम करने की तरफ कदम बढ़ाना और पृथ्वी के हित में कार्य करने के लिए सभी को जागरूक करना ही इस दिन को मनाने का मकदस है। भारी मात्रा में पेड़ काटे जाने, नदी व वायु प्रदूषण के चलते बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग पूरे विश्व के लिए खतरे का संकेत है। पर्यावरण जागरूकता और सक्रियता को बढ़ावा देकर, पृथ्वी दिवस सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करने और मानवता और ग्रह के बीच गहरे संबंध को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पौधरोपण राजा कश्यप, ललित लाठिया, विजय यादव, प्रवीण जायसवाल आदि सव्यसेवकों के द्वारा किया गया. इस दौरान महाविद्यालय के डॉ एच एस राज श्री पी पी लाठिया,प्रो महेन्द्र पात्रे, प्रो विवेक साहू प्रो देवेंद्र जायसवाल श्री आर के श्रीवास्तव, श्री एन आर जायसवाल, श्री गंगाराम जायसवाल, प्रो अमित केवट, डॉ गंगा गुप्ता, प्रो श्रेया श्रीवास्तव, प्रो मनीष कश्यप,प्रो गुरुदेव निषाद प्रो सुषमा डहरिया, श्री अश्वनी निर्मलकर, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, श्री प्रतापभानु शर्मा, श्री भागबली जायसवाल श्री शिव यादव, श्री मुकेश यादव,श्री अविनाश साहू, श्री नरेन्द्र ध्रुव, श्री सुबुद्धि यादव, श्री जितेंद्र दूबे श्री उमाशंकर राजपूत श्री नारायण जायसवाल आदि के साथ हीं अनेक विद्यार्थी एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे।

    Trending News

    Technology