More

    *पुलिस स्मृति दिवस पर माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री ने दी वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि*

    छत्तीसगढ़:-पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर माना स्थित 4थी वाहिनी परिसर में माननीय राज्यपाल श्री रमन डेका एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने कहा कि पुलिस की तत्परता से ही हम सुरक्षित रहते हैं और इनके प्रयासों से ही आज नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव देखे जा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षाबलों और पुलिस के वीर शहीदों के इस सर्वोच्च बलिदान के लिए हम सदैव कृतज्ञ हैं। यह दिन हमें हमारे देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, गृह श्री मनोज पिंगुआ एवं पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology