* *धारा 105 bns के तहत् अपराध दर्ज कर आरोपी को भेज दिया गया जेल*
*नाम आरोपी-*
1- *वीरेंद्र कुमार पटेल पिता श्यामलाल पटेल उम्र 19 वर्ष साकिन करहीकछार चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक13.10.2024 को ट्रैक्टर कमांक सीजी 10 बी पी 9325 का चालक विरेन्द्र कुमार पटेल के द्वारा अपने ट्रैक्टर को खतरनाक ढंग से बिना लाईट के चलाते हुये हीरालाल पटेल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर आहत हीरालाल पटेल को मरने के लिये मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग गया। आहत को CHC कोटा ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया ।थाना कोटा में धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर घटना स्थल चौकी बेलगहना होने से जांच हेतु डायरी प्राप्त होने पर तत्काल घटना सदर के गवाहों का कथन लिया गया । उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर ,संपूर्ण जांच में आरोपी विरेन्द्र कुमार पटेल के विरूद्ध सबूत पाये जाने से धारा 105 bns के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी विरेन्द्र कुमार पटेल से पूछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार किया। उक्त आरोपी को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
