More

    *पनागर पुलिस ने जुआड़ियों को लाखों रुपयो के साथ किया गिरफ्तार।।*

    पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर:-पनागर पुलिस ने सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहां अभय पटैल के मकान के पीछे खेत में कुछ जुआरी बल्व की रोशनी में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः मुकेश खत्री उम्र 32 वर्ष निवासी प्रेमनगर मदनमहल थाना गढ़ा, बलराम सिंह राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी देवनगर बुढ़ागर थाना गोसलपुर, इंदल सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम घाना थाना खम्हरिया, सौरभ पटेैल उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम दौजिया गुलैंदा थाना पनागर, मनोज पटैल उम्र 43 वर्ष निवासी राजीवगांधी नगर चेरीताल थाना लार्डगंज, देवेन्द्र राय उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम ललपुर थाना भेड़ाघाट, बालमुकुन्द चौबे उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम हृदयपुर जबलपुर नाका चौकी थाना दमोह देहात जिला दमोह बताये, जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते एंव 1 लाख 55 हजार 550 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

    *

    Trending News

    Technology