More

    *पति के शराब-जुए की लत से परेशान होकर पत्नी ने की ख़ुदकुशी,*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाम्पा। शराब और जुआ खेलने के लिए रुपए की मांग कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला पामगढ़ थाने का है। पुलिस के अनुसार कैसला निवासी राधिका कश्यप की मृत्यु 25 अगस्त 2022 को सिम्स अस्पताल बिलासपुर में इलाज के दौरान हो गई। वहां से डायरी आने के बाफ मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई में लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा बिसरा प्रिजर्व कर रासायनिक परीक्षण कराने की सलाह दिये जाने पर उक्त बिसरा का परीक्षण कराया गया।

    परीक्षण रिपोर्ट में कीटनाशक का सेवन करने से मृत्यु होना लेख किया गया। मर्ग जांच के दौरान मृतिका के स्वजन का कथन लिया गया। जिनके द्वारा बताया गया कि मृतिका राधिका को उसका पति नरेश कश्यप हमेशा जुआ खेलने व शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था जिससे तंग आकर राधिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिस पर आरोपित के विरुद्ध धारा 498ए,306 कायम कर विवेचना में लिया गया। महिला पर घटित अपराध की, प्रकरण को गंभीरता से देखते हुये मृतिका के पति नरेश कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ उपनिरीक्षक सनत कुमार मांत्रे, सउनि रामदुलार साहू, आरक्षक संदीप डहरिया, अनुज खरे, रोहित साहू, टिकेश्वर राठौर, सैनिक संतोष सिंह की भूमिका रही है।

    Trending News

    Technology