More

    *पं दीनदयाल जी उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कल दिनांक 28/3/26 एवं 29/3/26 दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाना है।*

    तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली आवश्यक सूचना सम्माननीय साथियों जय श्रीराम…आप सभी को आमंत्रित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि
    प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पं दीनदयाल जी उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कल दिनांक 28/3/26 एवं 29/3/26 दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाना है।
    जिसका उद्घाटन सत्र 28/3/26 शाम 4 बजे रखा गया है उसके पश्चात 29/3/26 को प्रशिक्षण कार्यक्रम 05 सत्रों में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक तत्पश्चात समापन होना है।
    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जी उपस्थित रहेंगे ।
    जिसमें आप सभी नगर में निवासरत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्य, भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के नगर में निवासरत समस्त पदाधिकारी, नगर मंडल के सभी पदाधिकारी गण,नगर पालिका के उपाध्यक्ष एवं वर्तमान तथा पूर्व पार्षद गण,सभी वार्ड अध्यक्ष गण,भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंगेली के समस्त पदाधिकारी एवं सभी मोर्चा के समस्त पदाधिकारी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है.
    अतः आप सभी से आग्रह है कि उक्त कार्यक्रम में समय का विशेष ध्यान रखते हुवे अपनी सहभागिता निभाने हेतु उपस्थिति होने का कष्ट करें.
    धन्यवाद
    स्थान भारतीय जनता पार्टी
    कार्यालय
    भवदीय
    सौरभ बाजपेई
    अध्यक्ष
    महामंत्रीद्वय
    मन्नू श्रीवास्तव,महावीर सिंह
    मुंगेली नगर मंडल

    Trending News

    Technology