
सूरज गुप्ता ब्यूरो लोरमी,,,,पंडित सुंदरलाल शर्मा ( मुक्त ) विश्वविद्यालय बिलासपुर में प्रवेश हेतु अंतिम तिथि में वृद्धि की गई हैं।इस संदर्भ में अध्ययन केंद्र राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी के समन्वयक श्री प्रतापभानु शर्मा ने बताया कि प्रवेश की यह तिथि प्रवेश वर्ष जुलाई से जून 2025,,26 में प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय द्वारा 15 अक्टूबर अपरान्ह 4 बजे तक निर्धारित की गई हैं। इस विश्वविद्यालय में बीए,बीकॉम,बीएससी,बीबीए, बी लिब एंड आई एस सी,एम ए ( हिंदी,राजनीति, समाजशास्त्र,अंग्रेजी,संस्कृत ),एम ए शिक्षा,एम ए छत्तीसगढ़ी,एम एज़ डब्ल्यू, एम कॉम ,एम ए(एमएससी गणित,एमएससी कम्प्यूटर साइंस,मास्टर ऑफ साइंस एन्ड इन्फॉर्मेशन,पी जी डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन,डिप्लोमा इन योग साइंस,डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लिकेशन,डिप्लोमा इन साइकोलॉजीकल गाइडेंस एंड काउंसलिंग,रामचरित मानस में विज्ञान से सामाजिक उत्थान में डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हैं।
