*पंडरिया तिवारी कॉम्पेक्स में डिप्टी सीएम विजय शर्मा का मनाया जाएगा धूमधाम के साथ जन्मदिन*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- 19 जुलाई को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर सरजू पारिय ब्राह्मण समाज द्वारा पंडरिया स्थित तिवारी कॉम्पेक्स में भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं वही ब्राम्हण समाज द्वारा डिप्टी सीएम विजय शर्मा के दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना के लिए सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का आयोजन किया जा रहा है वही आयोजन के संचालक सरजू पारिय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी ने बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम 19 जुलाई को शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित की जाएगी वही आयोजन के समाप्ति पाश्चात्य श्रद्धालुओं और नागरिकों को प्रसाद वितरण किया जाएगा बता दे कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को समाप्त किये जाने पर ब्राम्हण समाज में खुशी की लहर है साथ ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि विजय शर्मा सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व है प्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करने में उनकी अहम भूमिका रही यही कारण है कि उनके जन्मदिन को लेकर पूरे जिले के आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है वही अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचकर पुण्य के भागी बनें
