More

    *निर्वाचन संबंधी गतिविधियों पर बारीकी से रखी जाएगी नजर – कलेक्टर*

    *मतदान दल हेतु माइक्रो आब्जर्वर प्रशिक्षण सम्पन्न*

    मुंगेली // जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान कराने हेतु निर्वाचन संबंधी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने आज जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव द्वारा मतदान दलों के आब्जर्वेशन के लिए माइक्रो आब्जर्वर को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर का महत्वपूर्ण कार्य मतदान केन्द्रों के सभी प्रकार के क्रियाकलापों पर अपनी नजर बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान कराने में सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने सभी माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने की बात कही, ताकि निर्वाचन कार्य सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके।
    जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री राघवेन्द्र सोनी एवं श्री के. अहमद ने बताया कि माइक्रो आब्जर्वर के द्वारा मतदान दिवस को माॅक पोलिंग प्रकिया, एजेंटों की उपस्थिति, एजेंटों की दी गई नियुक्ति पत्र, मतदान की गोपनीयता, सुरक्षा की व्यवस्था, मतदाता रजिस्टर 17 ए में निर्देशानुसार जानकारी भरना आदि मतदान संबधी प्रकियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि इन गतिविधियों से संबंधित जानकारी माइक्रो आब्जर्वर निर्धारित प्रपत्र में भरकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त आब्जर्वर को सौपेंगे। प्रशिक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान एवं श्री अजीत पुजारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी. आर. चतुर्वेदी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

     

    Trending News

    Technology