
आशीष कश्यप बिलासपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले का प्रभार संभालते ही बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ एक बड़ा अभियान “निजात अभियान” छेड़ा गया है।

इस अभियान में पुलिस अधीक्षक ने न सिर्फ अपने विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों को जोड़ा बल्कि अपने साथ समाज के हर वर्गो के लोगो को जोड़कर इस अभियान को महाअभियान बनाकर व्यापक रूप दिया है। आज हर वर्ग के लोग इस अभियान के साथ जुड़कर नशे के खिलाफ जमकर बोल रहे है।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवम बिलासपुर पुलिस के द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे इस “निजात अभियान” की चर्चा आज पूरे प्रदेश में हो रही है। जिसे लेकर प्रदेश भर के लोग बिलासपुर पुलिस की सराहना भी कर रहे है। इस अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने न सिर्फ नशे के विरुद्ध कार्यवाही कर अपराध पर नियंत्रण पाया है बल्कि नशे की लत में फंसे युवाओं को कौसिलिंग के माध्यम से निजात दिलाने का भी सराहनीय प्रयास किया है।

इसी कड़ी में आज सीएमडी कॉलेज में इस अभियान का एक कट आउट लगाकर सेल्फी जोन बनाया गया है । जिसमे निजात अभियान का संदेश देते हुए लिखा गया है कि… मैं इस अभियान के साथ हूं.

जिस कट आउट को लगाते ही इस कट ऑउट के साथ सेल्फी लेने की युवाओं में होड़ लग गई और देखते ही देखते इस अभियान से जुड़ने के लिए युवाओ ने लाइन लग कर सेल्फी खिंचवाते नजर आए।

साइबर क्राइम के प्रभारी मनोज नायक ने इस “निजात अभियान” से बड़ी संख्या में युवाओं के जुड़ने पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि जिले की पुलिस द्वारा चलाई जा रही इस निजात अभियान में हर वर्ग की भागीदार अति आवश्यक है, सभी वर्गो के सहयोग से ही हम नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बना पायेंगे।
