More

    *नाबालिग लड़की को जबरदस्ती भगाकर ले जाने एवं शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने वाले आरोपी  गिरफ्तार*

    *नाबालिग लड़की को जबरदस्ती भगाकर ले जाने एवं शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने वाले आरोपी  गिरफ्तार*

    📌 तखतपुर पुलिस की टीम द्वारा मोतीनगर, जिला रायपुर से पीड़िता को बरामद कर आरोपी राकेश मरावी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    📌 अपराध क्रमांक 56/2026, धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस एवं 4 पॉक्सो एक्ट

    नाम आरोपी:
    राकेश मरावी, पिता स्व. आशाराम मरावी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कमोदा, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर

    संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनांक 29.01.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण नाबालिग बालिका संबंधी गंभीर अपराध होने से मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा गंभीर अपराधों में आरोपियों को जल्द से जल्द विशेष अभियान प्रहार के तहत तत्काल गिरफ्तारी एवं कार्यवाही का निर्देश दिया गया।

    जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय की टीम द्वारा सायबर सेल बिलासपुर से तकनीकी तथ्यों की जांच, सीडीआर विश्लेषण एवं टावर लोकेशन के आधार पर घटना के फरार आरोपी का जिला रायपुर के मोतीनगर में होना पाया गया।

    तत्काल टीम रायपुर रवाना कर पीड़िता को मोतीनगर में दिनांक 19.03.2026 को आरोपी राकेश मरावी के कब्जे से बरामद किया गया।

    प्रकरण में आरोपी द्वारा पीड़िता को नाबालिग होना जानते हुए भी उसे शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाना एवं पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करना पाया गया।

    आरोपी को दिनांक 20.03.2026 को तखतपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक दिलाराम मनहर, आरक्षक नरेश निराला, आशीष वस्त्रकार, ओकार राजपूत, सत्यार्थ शर्मा एवं किशोर धीवर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Trending News

    Technology