*नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*
➡️ *वर्ष 2025 से नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को पथरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*
➡️ *आरोपी बिट्टू कुर्रे निवासी डिघोरा के विरूद्ध थाना पथरिया मे अपराध क्रमांक 57/26 धारा 137(2)ए 64,64(2)(ड)351(3) बीएनएस 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही*


मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली/पथरिया-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा महिला संबंधी लंबित अपराधो तथा अदम दस्तायाब गुम बालक/बालिकाओ के मामले मे लगातार प्रयास कर मामले का निकाल करने तथा दस्तायाबी करने के संबंध मे दिये गये निर्देश के परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा व उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन मे थाना पथरिया मे दर्ज गुम हुये बच्चों एवं महिला संबंधी अपराधो में त्वरित कार्यवाही किया गया।
दिनॉक 07.03.206 को पीडिता/प्रार्थिया के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2025 में इस्टाग्राम में बिट्टू कुर्रे का फ्रेड रिकवेस्ट आने से जान पहचान हुआ था जान पहचान होने से बिट्टू कुर्रे के द्वारा बिलासपुर आकर गार्डन घुमाया और दिनॉक 08.10.2025 मंदिर घुमाने के बहाने से बिलासपुर से पीडिता को डिघोरा ले आया और पीडिता के साथ जबरदस्ती मना करने के बाद भी शारीरिक संबंध बनाया और किसी को मत बताना बोला अगर किसी को बताओगी तो जान डालने की धमकी देकर पीडिता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया है कि रिपोर्ट पर थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 137(2)64,64(2)(ड)351(3) बीएनएस 4,6 पाक्सो एक्ट अपराध पंजीबद्व किया गया।
प्रकरण मे पतासाजी के दौरान आरोपी बिट्टू कुर्रे को हिरासत मेे लेकर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी डायनी उर्फ बिट्टू कुर्रे पिता राजेश कुमार कुर्रे उम्र 18 वर्ष 04 माह साकिन डिघोरा थाना पथरिया जिला मुंगेली छ.ग. को दिनॉक 07.03.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गिरिजा शंकर यादव, सउनि. नरेश साहू, प्र.आर.प्रकाश, वीरभद्र सिंह, आर.हलीश गेदले, विनोद बंजारे, राजतिलक बंजारे, स्वारथ लाल ध्रुव, मनीष गेंदले का सराहनीय योगदान रहा।
