
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली– श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, श्री भोजराम पटेल (IPS) के आदेशानुसार तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी नवनीत पाटिल के मार्ग दर्शन पर थाना लोरमी के अप० क० 63/2025 घारा 137(2), बीएनएस के अपहृता व आरोपी की शीघ्र पता साजी करने प्राप्त निर्देशन में मुखबीर तैनात कर व तकनीकी सहयोग के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ कि आरोपी व अपहृता कमाने खाने विजयवाडा (आंध्रप्रदेश )गये है, कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये तत्काल पुलिस टीम गठित कर विजयवाडा (आध्रप्रदेश )भेजा गया, पुलिस टीम के द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश दिया गया तथा पता साजी किया गया जो कुछ दिन पहले विजयवाडा से वापस घर के लिये चले जाना पता चला संदेही के गांव गुनापुर व आसपास लगातार पता साजी कराया जा रहा था जो दिनांक 13.00. 2025 के रात्रि में जानकारी मिला कि अपह्ता संदेही उमेश निषाद निवासी गुनापुर के घर के पास देखा गया है तब पुलिस टीम ग्राम गुनापुर रवाना किया गया जो उसके सकुनत पर घेराबंदी किया जो अपहृता संदेही के सकुनत पर उसके कब्जे में मिली अपहृता को संदेही के कब्जे से बरामद कर थाना लाया गया |अपहृता का महिला अधिकारी से कथन कराया गया जो अपने कथन में संदेही उमेश निषाद के द्वारा उसे दिनांक 01.02.2025 को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था और पत्नि बनाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाना बतायी कथन पश्चात अपहृता का मेडिकल मुलाहिजा सीएचसी लोरमी से कराया गया डॉक्टर के द्वारा अपहृत बालिका को 14 सप्ताह का गर्भवती होना लेख किये है प्रकरण में धारा 87. 64. 64(2) (एन) बी. एन. एस. 4. 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गयी है. आरोपी उमेश निषाद पिता जिरजोधन निषाद उम्र 19 साल सा. गुनापुर थाना लोरमी जिला मुंगेली को गिरफ्तार कर दिनांक 15|09|24 क़ो ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लोरमी अखिलेश कुमार वैष्णव, सउनि निर्मल घोष व आर 363 युगलकिशोर उपाध्याय, म.आर 385 संगीता बर्मन की भूमिका सराहनीय रही।
