*◾ विगत तीन दिनों में 15.1 लीटर अवैध शराब की गई जप्त।*
*◾ अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 05 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही।*
*◾ थाना लोरमी, मुंगेली, फास्टरपुर एवं सरगांव द्वारा की गई कार्यवाही।*
*◾ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 02 व्यक्तियों के विरुद्ध भी की गई थाना जरहागांव एवं चिल्फी द्वारा वैधानिक कार्यवाही।*

मुंगेली-जिले में नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 05 आरोपियों के विरूध्द आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें लोरमी द्वारा ग्राम विचारपुर मोड़ में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी रामेश्वर भास्कर के कब्जे से 3.7 लीटर अवैध देशी शराब एवं नहर पुल के पास तेली खाम्ही में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी कीर्तन कुर्रे के कब्जे से 3.9 लीटर अवैध देशी शराब, थाना मुंगेली द्वारा बड़ा बाजार में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी हेमकुमार यादव के कब्जे से 1.6 लीटर अवैध देशी शराब, थाना फास्टरपुर द्वारा फास्टरपुर चौक में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले भानू प्रताप के कब्जे से 2.7 लीटर अवैध देशी शराब एवं थाना सरगांव द्वारा दैहानपारा ग्राम मोहभठ्ठा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी कोमल साहू के कब्जे से 3.2 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 01 आरोपी के विरूद्ध थाना जरहागांव एवं 01 आरोपी के विरूद्ध थाना चिल्फी द्वारा भी वैधानिक कार्यवाही की गई है।
