More

    *नशे के विरुद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही।*

    *◾ 24.8 लीटर अवैध शराब की गई जप्त।*
    *◾ अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 08 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।*
    *◾ थाना लोरमी, मुंगेली, जरहागांव, एवं फास्टरपुर द्वारा की गई है अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही।*
    *◾ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 01 व्यक्ति के विरूद्ध भी की गई थाना पथरिया द्वारा वैधानिक कार्यवाही।*


    मुंगेली:-जिले में नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मुंगेली पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 08 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना लोरमी द्वारा अटल चौक कोतरी में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी परमेश्वर कश्यप के कब्जे से 03 लीटर अवैध देशी शराब, मेला ग्राउण्ड में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाल आरोपी रामगोपाल यादव के कब्जे से 2.5 लीटर अवैध देशी शराब, नहर पुल के पास ग्राम गोड़खाम्ही में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी अनिल काठले के कब्जे से 2.8 लीटर अवैध देशी शराब, थाना मुंगेली द्वारा ग्राम रेहूटा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी भागीरती वर्मा के कब्जे से 4.5 लीटर अवैध देशी शराब, ग्राम हथनीकला में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी जगतारन दास के कब्जे से 3 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, थाना जरहागांव द्वारा सेमरचुआ मोड़ बरेला के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी वसीम खान के कब्जे से 3.2 लीटर अवैध देशी शराब, ग्राम बिरगहनी में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी अजीत अंचल के कब्जे से 04 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं थाना फास्टरपुर द्वारा ग्राम लगरा पुल के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी जलहरण चन्द्राकर के कब्जे से 1.8 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
    इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 01 व्यक्ति के विरूद्ध भी थाना पथरिया द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई है।

    Trending News

    Technology