More

    * *नशा मुक्ति जागरूकता का विशेष अभियान कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक पहुंचे ग्राम कोटमीसोनार एवं थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटौद*

     *नशा मुक्ति जागरूकता का विशेष अभियान कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक पहुंचे ग्राम कोटमीसोनार एवं थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटौद*

    * *क्षेत्र के सबरिया/धनुवार समाज के लोग भारी संख्या में महिलाए/पुरुष एवं बच्चे हुए शामिल*

    * *पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को कापी, पेन, पुस्तक भी वितरण किया गया*

    * *सबरिया/धनुवार समाज के लोगों ने शराब नहीं बनाने, न बिक्री करने की ली शपथ*

    * *नशा मुक्ति जागरूकता के दौरान नशापान के दुष्प्रभाव से होने वाले नुकसान के संबंध में लोगों को दी गई जानकारी*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* की पहल का असर अब जिले में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। सामाजिक पुलिसिंग के अंतर्गत सबरिया समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसका परिणाम यह हुआ है कि स्वयं सबरिया समाज के लोग अब अवैध शराब बिक्री से दूरी बनाने का संकल्प ले रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, सबरिया समाज के लोग सामूहिक चर्चा कर इस बात पर एकमत हो चुके हैं कि अब वे अवैध शराब बिक्री जैसी गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे। पुलिस अधीक्षक द्वारा समाज के लोगों को स्वरोजगार, कौशल विकास और विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की योजना लागू की जा रही है। इसके तहत महिलाओं को बिहान ग्रुप से भी जोड़ा जा चुका है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

    पुलिस अधीक्षक का मानना है कि यदि समाज का कमजोर वर्ग आत्मनिर्भर होगा तो वह किसी भी तरह के अवैध कार्यों में शामिल नहीं होगा। पुलिस का यह कदम जिले के लिए मिसाल बनता जा रहा है।

    इसी कड़ी में आज दिनांक को कोटमीसोनार एवं थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटौद जिसमें जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान ने नशामुक्ति, जन जागरूकता की बड़ी प्रशंसा की इस तरह से कार्यक्रम में शामिल होना एक गौरवशाली क्षण बताया। अवैध शराब बिक्री करना एवं शराब का सेवन करना, जुआ, सट्टा खेलने से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया और कहा कि जिस बच्चे को सही शिक्षा मिलती है वह कभी भी काईम नहीं कर सकता।

    *जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील*

    * अवैध शराब की बिक्री एक गंभीर अपराध है, इससे समाज में कई तरह की त्रासदियां जन्म लेती हैं।

    * सभी नागरिक जिम्मेदारी निभाते हुए ऐसे अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें।

    * यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

    पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि इस सकारात्मक पहल से सबरिया समाज ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में अपराधों पर अंकुश लगेगा और स्वावलंबन का संदेश फैलेगा।

    ⏩ उपरोक्त कार्यक्रम में SDOP अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी, निरीक्षक कमलेश सेंडे पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार प्रभारी ASI राजेंद्र सिंह एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सहित साबरीया/धनुवार समाज के लोग अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology