More

    *नवरात्र खत्म होते ही रुलाने लगा प्याज, चार दिन में दोगुने-तिगुने हुए दाम*

     

    आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-विशेषज्ञ के अनुसार, नवरात्र खत्म होने के बाद देशभर में प्याज की खपत बढ़ती है, जिस हिसाब से अनुपात में खपत बढ़ी है, उतनी मात्रा में आवक नहीं हो पा रहा है. यही वजह है कि इसका असर सीधे कीमतों पर देखने को मिल रहा है. अनुमान लगाया जा रहा है कि 10-15 दिन तक प्याज की कीमतों में थोड़ी और तेजी आएगी. उसके बाद नरमी देखने को मिल सकती है, क्योंकि राजस्थान और गुजरात से प्याज की आवक शुरू हो गई है.

    महाराष्ट्र, गुजरात व राजस्थान में बारिश में खराब हुई प्याज की फसल के कारण बढ़ते दामों की वजह से वह उपभोक्ताओं की आंखों में जलन पैदा कर रहा है। महज दस दिनों में इसकी कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं। दस दिन पहले तक जहां प्याज 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था वही आज 60-70 रुपये प्रति किलो तक इसके दाम पहुंच गए हैं। मंडी में इसकी आवक में भी भारी कमी आई है। यही स्थिति रही तो प्याज मिलने में भी दिक्कत आ सकती है। करीब एक माह बाद आने वाली प्याज की स्थानीय फसल जब मंडी पहुंचेगी तभी राहत मिल सकती है।

    प्‍याज के दामों में एकाएक वृद्धि हो गई है, जिससे हर कोई हैरान है. पिछले सप्‍ताह दिल्‍ली में प्‍याज 35 से 40 रुपये प्रति किलो की दर पर बिक रहा था, वहीं अब दिल्ली-एनसीआर में इसकी कीमतें 50-80 रुपये तक पहुंच गई हैं.

    सरकार ने भी इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) ने शनिवार को कहा कि उसने पिछले चार दिनों में किसानों से सीधे 2,826 टन प्याज खरीदा है। यह खरीद 2,410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हुई। सरकार ने इस साल प्याज के बफर स्टॉक का लक्ष्य तीन लाख टन से बढ़ाकर पांच लाख टन कर दिया है।

    Trending News

    Technology