
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी-शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केन्द्र ढोलगी विकास खण्ड लोरमी जिला मुंगेली में शाला परिवार गुनापुर की ओर से नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्या भोज का आयोजन किया गया ।जिसमे विद्यालय के सभी बालिकाओं का पैर घोकर माहौर लगाकर फूल चढ़ाया गया तथा केला, लड्डू ,खीर, पूड़ी,भजिया, छोले- आलू सब्जी,और श्रृंगार आदि समान प्रदान किया गया। प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर ने कहा कन्याएं साक्षात देवी स्वरूपा होती है ,ये हमेशा पूजनीय और सम्मानिय होती है। इस अवसर पर सहायक शिक्षक रूपेश राजपूत उनकी घर्मपत्नी श्रीमती अम्बे राजपूत, पुत्री प्राची राजपूत रसोईया कुमारी बाई साहू,लता केंवट, पंच आशा,सफाई कर्मी कोमल यादव ,शांति देवी, रेशम बाई,आदि ग्रामवासी उपस्थित थे। विभिन्न प्रकार के भोजन और श्रृंगार समाग्री पाकर सभी बच्चे बहुत खुश हुए।
