More

    *नगर पालिका उपाध्यक्ष मिश्रा ने शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस*

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली — नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने रामगोपाल तिवारी वार्ड निवासी संतोष साहू के आकस्मिक निधन पर उनके निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि संतोष साहू भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता थे। उनके असामयिक निधन से न केवल पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है, बल्कि समाज ने भी एक सेवा भावी नागरिक को खो दिया है।
    शोक व्यक्त करने पहुंचे उपाध्यक्ष मिश्रा के साथ परिवार के कृष्ण कुमार साहू समेत अन्य परिजन भी मौजूद रहे।

    Trending News

    Technology