*भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापना समारोह*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिले में परशुराम चौक पुराना बस स्टैंड थाना के पास में भगवान परशुराम जी की मूर्ति को ससम्मान स्थापित किया गया। यह कार्य आशीष मिश्रा के मार्गदर्शन में नगर पालिका उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पार्षद आयुष शुक्ला, सत्येंद्र सिंह परिहार, रोशन सोनी, संगीता अन्नू साहू, निमेश देवांगन एवं नगर पालिका जल विभाग के समर्पित कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पालिका उपाध्यक्ष मिश्रा ने बताया कि आगामी 30 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर विधि-विधानपूर्वक मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करने की बात कही।
*मुंगेली नगर में चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण और मूर्ति स्थापना कार्य फिर से हुआ प्रारंभ*
भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल (2017-2018) में मुंगेली नगर के समस्त चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण तथा भगवान एवं महापुरुषों की मूर्ति स्थापना की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की गई थी। कुछ माह के भीतर इसकी स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई थी, किंतु पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय इस योजना पर रोक लगा दी गई और स्वीकृति को निरस्त कर दिया गया।
वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव द्वारा क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले के मांग पर इस योजना को पुनः स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत नगर के विभिन्न चौक-चौराहों में सौंदर्यीकरण एवं मूर्ति स्थापना का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य में तत्कालीन जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक एवं वर्तमान जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशवानी का विशेष योगदान रहा है। नगर पालिका उपाध्यक्ष पं. जय प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में नगर विकास की दिशा में अहम भूमिका निभाई जा रही है, जो नगरवासियों के लिए गर्व का विषय है।
