धारदार हथियार लेकर लहराते हुए आने-जाने वालों को डराने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार |
जप्त हथियार – 01 नग धारदार चाकू । नाम आरोपी :-
01. राजेश पासी उर्फ गोलू पिता शंकर पासी उम्र 27 वर्ष निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक – 24.03.26 को जरिये मुखबीर मोबाईल से सूचना मिली कि राजेश पासी उर्फ गोलू के द्वारा शनचिरी रपटा पुल दुर्गा मैदान के पास आम रोड में धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगों डरा धमका रहा है कि मुखबीर की सूचना से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.), को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी – राजेश पासी उर्फ गोलू पिता शंकर पासी उम्र 27 वर्ष निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. को पकडा गया जिसके पास धारदार चाकू मिला आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
