More

    *थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने 597 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी को किया काबू*

    *थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने 597 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी को किया काबू*

     

    – एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी को माननीय न्यायालय में किया जाएगा पेश

    फतेहाबाद :-थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 597 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एमपी रोही के पीर बाबा रोड स्थित ढाणी निवासी रमेश चन्द्र उर्फ राहुल पुत्र सुभाष चन्द्र को काबू किया है।

    थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने कब्जे में नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। नियमानुसार की गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 597 ग्राम अफीम बरामद हुई।

    इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 221 दिनांक 07.06.2026 के तहत धारा 18सी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद अफीम आरोपी ने कहां से प्राप्त की थी तथा इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

    Trending News

    Technology