More

    *थाना अकलतरा क्षेत्र में सट्टा खेलाने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

    *आरोपी के विरुद्ध धारा 06 छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

    * नाम आरोपी महेन्द्र भारद्धाज उम्र 44 साल निवासी बम्हनीन थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, कि इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के मार्गदर्शन में थाना अकलतरा क्षेत्र ग्राम बम्हनीन में सट्टा खेलाने वाला आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमे मुखबिर की सूचना पर आरोपी महेन्द्र भारद्वाज द्वारा सट्टा खेलाते मिला जिसके कब्जे से एक हरे रंग का पेन, लाईनदार कागज जिसमें अंको के माध्यम से 5000/₹ का सट्टा पट्टी लिखा हुआ बरामद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 351/25 धारा 06 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि.2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    उपरोक्त कार्यवाही में उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्र.आर. शरीफुदीन, आरक्षक गौकरण, राजारात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology