More

    *तोखन साहू का सिदली-चिरांग में चुनावी शंखनाद — एनडीए की एकजुटता से हर बूथ पर विजय का संकल्प*

    *तोखन साहू का सिदली-चिरांग में चुनावी शंखनाद — एनडीए की एकजुटता से हर बूथ पर विजय का संकल्प*

    मुकेश साहू ब्यूरो छत्तीसगढ़ कोकराझार/चिरांग (असम),

    केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने सिदली-चिरांग विधानसभा क्षेत्र के सिगनेट पार्क मेघना में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक को संबोधित किया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) एवं असम गण परिषद (एजीपी) के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    बैठक में आगामी चुनावों के मद्देनज़र विस्तृत रणनीतिक चर्चा की गई, जिसमें बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा गठबंधन के घटक दलों के बीच प्रभावी तालमेल स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।

    अपने संबोधन में श्री साहू ने कहा कि एनडीए सरकार विकास, स्थिरता और जनविश्वास की मजबूत आधारशिला पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का असम में प्रभावी क्रियान्वयन हुआ है, जिससे समाज के सभी वर्गों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

    उन्होंने आगे कहा कि आवासन एवं शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं सहित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए आवश्यक है कि संगठन के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क स्थापित कर योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं।

    बैठक में संयुक्त चुनाव प्रचार की रूपरेखा, मतदाता संपर्क अभियान तथा गठबंधन के भीतर समन्वित प्रयासों के माध्यम से वोटों के प्रभावी स्थानांतरण को सुनिश्चित करने पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

     

    श्री साहू ने कार्यकर्ताओं के समर्पण और एकजुटता की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि संगठित प्रयासों के माध्यम से सिदली-चिरांग क्षेत्र में एनडीए को प्रचंड समर्थन प्राप्त होगा तथा क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी।

    Trending News

    Technology