More

    डोंगरगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

    डोंगरगढ़। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया हैं। जानकारी के अनुसार, 7 जुलाई को पीड़िता ने पुलिस चौकी में लिखित शिकायत की थी कि ,बालोद जिलो के डोंडी लोहारा गांव का रहने वाले टोमन लाल पटेल से 5 वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे,15 जुलाई 2019 को करेला भवानी मंदिर में दर्शन के बहाने आरोपी उसे लेकर गया था इसी दौरान शादी करने का झांसा देकर आरोपी टोमन लाल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद लगातार 5 वर्षों तक शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

    पीड़िता का कहना है कि उसने 5 साल के दौरान कई बार आरोपी से शादी करने के लिए कहा लेकिन कोई ना कोई बहाना बनाकर वह हमेशा शादी करने की बात को टाल देता था। इस बीच युवती की शादी भी तय हो गई थी। जब इसका पता आरोपी टोमन को चला तो उसने युवती से कहा कि यदि उसने दूसरी जगह शादी की तो वह जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा इससे डर कर युवती ने अपनी शादी भी तोड़ दी थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,376- 2 एन के तहत अपराध दर्ज किया था,तथा आरोपी को गिरफ्तार किया।

    Trending News

    Technology