More

    *डाॅ. भीमराव अम्बेडकर उच्च.माध्य. आवासीय विद्यालय में विश्व स्काउट चीफ लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल के जन्मदिन को संस्था के व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर एवं जिला स्काउट संघ के कोषाध्यक्ष संतोषकुमार यादव के विशिष्ट आतिथ्य में चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया।*

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल तथा डाॅ.भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन कर पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना की गई। प्रार्थना पश्चात ध्वज शिष्टाचार कर एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में लार्ड बेडेन पावेल के जीवनगाथा पर प्रकाश डाला गया तथा बच्चों को टोलीवार विभाजन कर विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर ने कहा कि मैं भी दो-दो बार राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र पचमढ़ी जाकर प्रशिक्षण प्राप्त की हूं मैंने पाया है कि यह संस्था लड़कियों को लैंगिक समानता, शिक्षा और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित करता है। विश्व की ऐसी कोई भी संस्था नहीं है जो लड़कों एवं लड़कियों को बराबरी का अवसर दे। विशिष्ट अतिथि संतोषकुमार यादव ने कहा कि 118 वर्ष पहले बेडेन पावेल ने 20 बच्चों को लेकर पहला शिविर लगाया होगा तो उन्होंने आज की स्थिति के बारे में कल्पना भी नहीं कर पाया होगा। तात्कालिक समय में उसके इस योजना का कई देशों ने घोर विरोध किया पर आज उन देशों के साथ ही साथ विश्व स्तर पर उसकी इस योजना को जो मान्यता मिली है वह आज विश्वभर में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चे से लेकर युनिट लीडर ही नहीं वरन समाज पर व्यापक अनुकूल प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

    जिला प्रशिक्षण आयुक्त राजेन्द्र दिवाकर ने कहा कि आज स्काउटिंग से जुड़े सदस्यों की जीवनशैली ही बदल गई है मानों वे जीवन जीने की कला सिख गये हों। बेडेन पावेल हमारे बीच नहीं हैं पर उनके बताये मार्ग के अनुसार कुशल नागरिक के रूप में समाज के लिए हम निश्चित रूप से उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं यह हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उसके जन्मदिवस को विश्व भर में चिंतन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सर्वधर्म प्रार्थना सभा और शिविर का आयोजन कर उन्हें याद करने का छोटा सा प्रयास किया गया। उन्होंने जोर दिया कि ’’स्काउटिंग आंदोलन के प्रभावी क्रियान्वयन और मेंबरशिप ग्रोथ के लिए स्काउट गाइड के छात्रों व युनिट लीडर के हित में हम कैसे अच्छा सपोर्ट करें कि अपनी बीच की कमजोरियां दूर हों और अच्छाइयों का उजागर हो बशर्तें विवाद की स्थिति निर्मित न हों’’ ऐसे विषयों पर ही चिंतन करने का विशेष दिवस है। हमको इस पर बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है। अंत में व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर ने कहा कि इसी तरह प्रत्येक बच्चों के लिए हर विद्यालय में स्काउटिंग गतिविधि संचालित होती है तो हमारा स्काउटिंग आंदोलन सुनागरिक बनाने का कारखाना साबित होगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं विशेष रूप से उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन विद्यालय के उपप्राचार्य छत्रपाल डाहिरे ने किया।

    Trending News

    Technology