
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा जंगल के समीप एक ट्रेलर चालक की लाश पाई गई। मिली जानकारी अनुसार 27 मई की रात्रि लगभग 2.00 बजे टीम 112 के द्वारा बलौदा पुलिस को सूचना मिली कि कटरा जंगल के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है जिसके हाथ पैर, घुटने और पैर के पंजों में चोट के निशान है । पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि वहां एक ट्रेलर खड़ी है और शव पड़ा है । तलाशी लेने पर पता चला कि वह लाश बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भैसतरा निवासी नरेंद्र यादव पिता रामकुमार यादव 28 वर्ष की है जो रायपुर की किसी कंपनी में ट्रेलर चालक है । परिजनों को सूचना दी गई और शव का पंचनामा कर लाश का पोस्टमार्टम कराया गया । प्रथम दृष्टया यह मामला दूर्घटना लग रहा है। माना जा रहा है कि ट्रेलर चालक नरेंद्र यादव ट्रेलर खड़ा कर बात कर रहा होगा और रात होने के कारण किसी बड़ी गाड़ी की ठोकर से गिरकर बेहोश हो गया है और ज्यादा रक्त बहने से उसकी मौत हो गई है । मौत के सही कारण का पता पीएम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा । बलौदा पुलिस इस मामले में जांच कर रही है ।
